- Home
-
About Us
- Leadership Team
- Institute Profile
- Committees
-
Mandatory Disclosure
- University Ordinance
- UGC 2F Form
- Statutory Body
- Academic Calendar
- Right to Information
- Association in MHRD Activities
- National Level Technical Events
- Ombudsperson as per UGC Norms
- Intellectual Property Rights Policy
- Audit Reports
- Professional Body Memberships And Student Chapters
- Prevention of Caste Based Discrimination
- Corporate Social Responsibility
- Cells
- Affiliations and Accreditations
- Infrastructure
- Programs
- Admission
- Academics
- Research
- Examination
- Media
- Life at SSPU
- Achievements
- Placement Cell
Blogdetail
-
27-Jul-2026
Tree Plantation at Shri Shankaracharya Professional University
भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया गया। सबसे पहले अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर किया गया। कुलपति डॉ. स्मिता सेलट ने भी पौधे लगाए। कार्यकम अधिकारी डा. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि समीप स्थित ग्राम पिपरछेड़ी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल परिसर एवं आस पास भी पौधे लगाए गए।
स्कूल के शिक्षकों एवं ग्रामीणों, रासेयों के स्वयं सेवकों ने पौधे लगाए। नीम, जामुन, आंवला, करंज, गुलमोहर के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस के दौरान भारत माता के कई वीर सैनिकों जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया को याद किया गया।परमवीर चक विजेता कॅप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेट मनोज कुमार पांडे, राइफलमैन संजय कुमार सहित भारतीय सेना के शहीद वीर जवानो को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
रासेयों की विश्वविद्यालय इकाई के स्वयंसेवक मुख्य कार्यक्रम शासकीय वि.या. ताः विज्ञान महाविद्यालय में शामिल हुए।विधार्थियों ने ग्रामीण अंचल एवं परिसर में श्रमदान किया तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जागरुकता का संदेश दिया तथा वर्षा ऋतु मेंहोने वाले जल जनित रोगों से बचाव के लिए निरंतर साफ सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के शिक्षकों सहित कार्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
